फिरोजाबाद में दम्पति की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर की वारदात से मचा हड़कंप, बेटे पर हत्या का आरोप

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे पर आरोप है कि उसने अपने माता-पिता की हत्या दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी. घटना उस समय हुई, जब दंपती मोटरसाइकिल से एटा (Etah) अपने छोटे बेटे के घर जा रहा था, तभी ताबड़तोड़ पांच गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. सुनसान सड़क पर घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. अब पुलिस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है.

दरअसल, पूरा मामला थाना एका के हाथली का है, जहां एक दंपती अपने पुस्तैनी गांव नगला रमिया से अपने छोटे बेटे के घर एटा जा रहा था. इस बीच उन पर अचानक से एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं, जिसमें राकेश नाम के शख्स और उनकी पत्नी गुड्डी को गोलियां लगीं. इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर सबसे पहले थाना एका की पुलिस पहुंची, फिर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसपी ग्रामीण ने क्या कहा?

वहीं घटना की जानकारी जैसे पुलिस महकमे को लगी, सभी अधिकारी सतर्क हुए. मामला डबल मर्डर का था, ऐसे में पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे गए. एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह के अनुसार घर पर कुछ प्रॉपर्टी का विवाद था. मृतक दंपती छोटे बेटे के साथ एटा रहा करता था. इसी विवाद के चलते बड़े बेटे योगेश ने अपने माता-पिता पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी योगेश घटनास्थल से फरार हो गया. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है.

पढ़ें  'लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे'; मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- बांग्लादेश क्यों नहीं चले जाते
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment