सिरफिरे आशिक के एकतरफा प्यार से परेशान हुई ममेरी बहन, घर बुलाकर युवती ने जिंदा जलाया

Sanchar Now
3 Min Read

राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवती ने एकतरफा प्यार में पड़कर परेशान करने वाले सनकी आशिक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की है। युवक और युवती रिश्ते में भाई-बहन थे। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अब्दुल्ला परिवार सहित संगम विहार इलाके में रहता था और ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। इलाके में ही अब्दुल्ला के मामा का भी परिवार रहता है। अब्दुल्ला की ममेरी बहन सानिया (परिवर्तित नाम) ने गुरुवार को मैसेज भेजकर उसे अपने घर बुलाया था, उस वक्त घर में कोई नहीं था। जब अब्दुल्ला मामा के घर पहुंचा तो सानिया उसे सोफे पर बैठाकर चाय लाने के बहाने अंदर चली गई। कुछ समय बाद वह बोतल में पेट्रोल लेकर आई और अब्दुल्ला पर उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस जलाकर आग लगा दी।

आग लगने के बाद अब्दुल्ला तेजी से घर से निकलकर गली में भागा और कपड़े निकालकर फेंकने लगा, लेकिन तब तक वह काफी बुरी तरह झुलस गया था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पीसीआर को घटना की सूचना दी। फिर बुरी तरह झुलसी हालत में युवक को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार तड़के युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी।

पढ़ें  नोएडा में ED ने रियल एस्टेट कंपनी में की छापेमारी, कैश जब्त, बैंक अकाउंट फ्रीज

मोबाइल की जांच कर रही टीम

पुलिस को आशंका है कि एकतरफा प्यार में तंग आकर युवती ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि युवक ने फंसाने के लिए झूठ तो नहीं बोला है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और अब्दुल्ला के फोन की भी जांच की जा रही है।

अब्दुल्ला ने आखिरी बयान में लगाए आरोप

पुलिस ने मरने से पहले अब्दुल्ला के बयान की वीडियोग्राफी कराई थी। अपने आखिरी बयान में अब्दुल्ला ने सानिया पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया। हालांकि, उसने इसका कारण नहीं बताया। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि अब्दुल्ला युवती से एकतरफा प्यार करता था। सानिया की कुछ समय पहले सगाई हुई थी और तब सगाई समारोह में अब्दुल्ला ने अपने हाथ की नस काट ली थी। अब युवती की शादी होने वाली थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment