लोकसभा चुनाव में माकपा गौतम बुद्ध नगर सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह नागर का करेगी समर्थन

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर महेश शर्मा, सपा व इंडिया गठबंधन ने डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर और बहुजन समाज पार्टी ने राजेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है इन तीनों प्रत्याशियों के बीच ही लोकसभा सीट के लिए मुकाबला होगा। माकपा ने गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन व सपा प्रत्याशी का समर्थन करने का निर्णय लिया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी गौतम बुध नगर कमेटी की पार्टी कार्यालय नोएडा में एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया है।

 

बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी जिला सचिव डॉ रुपेश वर्मा ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 पर विस्तार से चर्चा की गई। मौजूदा भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा का क्षेत्र की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं रहा है। क्षेत्र के मजदूर व किसान लगातार अपनी मांगों समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। मजदूर व किसानों की समस्याओं का समाधान करवाने की बजाय मजदूर किसानों का दमन किया जा रहा है और स्थानीय सांसद इन मुद्दों पर खामोश रहे है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से डॉक्टर महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है जिसे क्षेत्र की जनता के हित में हराना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमारी पार्टी ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद मजदूरों, किसानों, महिलाओं व युवाओं से भाजपा प्रत्याशी को हराने और इंडिया गठबंधन व सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को जिताने की अपील की जाएगी।

पढ़ें  ग्रेनो वेस्ट में अभी तक नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, 3 जनवरी से रेस्क्यू कर रही है वन विभाग की टीम, सोमवार तक जारी रहेगा रेस्क्यू

बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव कामरेड के एम तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल में देश में जनतंत्र और जनतांत्रिक अधिकारों पर अभूतपूर्व हमला हुआ है। संसद में विपक्ष की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन मोदी सरकार द्वारा विपक्ष को कुचलना की व्यवस्थित तरीके से कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा का लक्ष्य समूचे विपक्ष को कुचलकर एक दलीय तानाशाही कायम करना है।

सीपीएम जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र का अंधाधुंध निजीकरण कर रही है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। जनकल्याणकारी योजना का बजट घटाया जा रहा है व सब्सिडी खत्म की जा रही है। बड़ी संख्या में छोटे उद्योग और कारोबार बंद हुए हैं। सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं और उन पर भर्तियां करने के बजाय उन्हें खत्म किया जा रहा है। अल्पसंख्यकों, दलितों व महिलाओ पर हिंसा व अपराध बढ़ रहे हैं तथा श्रम कानून को खत्म कर मजदूरों को फिर से गुलामी की तरफ धकेलना का प्रयास किया जा रहा है। इस चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को हारना हमारा पहला कर्तव्य है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment