हरदोई में सिरफिरे पति ने पत्नी और साली को मारी गोली,साली की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। पत्नी को बचाने आई साली पर भी दो फायर कर दिए। घटना में साली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। निजामपुर निवासी नसरुद्दीन का निकाह गांव की ही यासमीन बेगम (32) के साथ हुआ था। पिछले लगभग एक वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

यासमीन का मायका गांव में ही है। एक वर्ष से यासमीन अपने मायके में रह रही है। सोमवार दोपहर यासमीन अपनी बड़ी बहन सहरबानो (35) के साथ गांव से 100 मीटर दूर स्थित अपने बाग में आम तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान यासमीन का पति नसरुद्दीन वहां पहुंच गया और घरेलू विवाद का उलाहना देते हुए तमंचे से यासमीन पर फायर कर दिया।

कोख में गोली लगने से यासमीन वहीं गिर गई, तो सहर बानो उसे बचाने दौड़ी। इसी दौरान नसरुद्दीन ने तमंचे से दो गोली सहर बानो को भी मार दी। सीने और हाथ में गोली लगने से सहर बानो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंच गई। यासमीन की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें  जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर शख्स ने खुद को लगाई फांसी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment