क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने किया फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में अत्याधुनिक पीआईसीयू का उद्घाटन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने बच्चों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) की शुरुआत की। इस नई सुविधा का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने किया। इस प्रकार फोर्टिस ग्रेटर नोएडा का यह पीआईसीयू न केवल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा, बल्कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।

दरअसल, फोर्टिस का यह नया पीआईसीयू क्षेत्र के सबसे बड़े पीआईसीयू में से एक है, जिसमें 10 बेड और एक विशेष आइसोलेशन रूम शामिल है। यूनिट 1 माह से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए समर्पित है। यहां पीडियाट्रिक वेंटिलेटर, नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर, कार्डियक व न्यूरोलॉजिकल मॉनिटरिंग, हीमोडायलिसिस, हाई-फ्रीक्वेंसी वेंटिलेटर और ईसीएमओ सपोर्ट जैसी अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई गई है।

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का संदेश

उद्घाटन के अवसर पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा को इस पहल के लिए दिल से बधाई। पीआईसीयू गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। यह मृत्यु दर को कम करने और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य देने की दिशा में एक अहम कदम है।

विशेषज्ञों ने बताई जरूरत

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के कंसल्टेंट पीडियाट्रिक्स डॉ. कुशाग्र गुप्ता ने बताया कि बच्चों की बीमारियां बड़ों से अलग होती हैं और उन्हें वयस्क आईसीयू में रखना सुरक्षित नहीं होता। उन्होंने कहा, “आजकल डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस-ए, सांस के संक्रमण और एलर्जी-अस्थमा जैसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों के लिए विशेष आईसीयू की उपलब्धता बेहद आवश्यक है।”

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण में ई-ऑफिस शुरू, अब फाइल वर्क होगा ऑनलाइन
प्रबंधन का संकल्प

फोर्टिस हेल्थकेयर के ज़ोनल डायरेक्टर मोहित सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि ग्रेटर नोएडा में बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इलाज में संवेदनशीलता और सटीकता हमारी प्राथमिकता है। वही फैसिलिटी डायरेक्टर सिद्धार्थ निगम ने बताया कि पीआईसीयू में चौबीसों घंटे चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर क्रिटिकल केयर सपोर्ट की बदौलत यहां जटिल बीमारियों का भी सफल इलाज संभव होगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment