ग्रेटर नोएडा में क्रिकेटर कपिल देव ने किया लाइब्रेरी का शुभारंभ, लाइब्रेरी में युवाओं को किताबें और वाईफाई की निशुल्क मिलेगी सुविधा।

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। रविवार को मशहूर क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने डेल्टा टू के सामुदायिक केंद्र में बनाई गई कपिल देव आदर्श लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। कपिल देव ने कहा कि हर गांव और शहर में इस तरह की लाइब्रेरी होनी चाहिए ताकि युवाओं को चीजों का सही ज्ञान हो सके और वह देश को आगे बढ़ाने में मदद कर सके ग्रामीणों के द्वारा चलाई गई इस मुहिम के तहत डेल्टा टू में लाइब्रेरी बनाई गई है।

दरअसल, रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान देश के मशहूर क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव लाइब्रेरी के उद्घाटन में पहुंचे इसके साथ ही दादरी विधानसभा से विधायक तेजपाल नागर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए वहीं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सेक्टर डेल्टा टू में आदर्श लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के दौरान क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि जो युवा पीढ़ी में पढ़ाई की रुचि रखते हैं वह लाइब्रेरी में आकर आसानी से अध्ययन करे और देश को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना सहयोग दे। उन्होंने कहा कि इस तरह की लाइब्रेरी देश के हर गांव और शहर में होनी चाहिए ताकि युवाओं को पढ़ने में रुचि हो और चीजों को सही से जान सके ग्रामीणों के द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को भी उन्होंने खूब सराहा और इस योजना में शामिल किए जाने को लेकर वे उत्साहित भी नजर आए।

पढ़ें  रील बनाने के चक्कर में गहरी झील में डूबा युवक, भाई बनाता रहा वीडियो

इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि गौतम बुध नगर में अधिकांश गांवों में लाइब्रेरी बनाई जा रही है जिससे युवाओं को पढ़ाई के लिए एक उचित माहौल और स्थान मिल रहा है यहां पर कई तरह की किताबें रखी हुई है जिनसे बच्चे आसानी से अध्ययन कर सकते हैं और कई तरह की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकते हैं।

ग्राम पाठशाला समिति के लाल बाहर सिंह ने बताया की उनकी समिति के पूरे देश में गांवों और शहरों में लाइब्रेरी बनाने का बीड़ा उठाया गया है जिसके द्वारा वह गांव-गांव में लाइब्रेरी बना रहे हैं जिसे युवा कई तरह की तैयारियां कर सकते हैं और ज्ञान के साथ-साथ रोजगार की तरफ भी अग्रसर हो रहे है। इन लाइब्रेरियो में किताबों के अलावा वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इन लाइब्रेरियो में पढ़कर युवाओं ने नौकरी के लिए तैयारी की है और बहुत से युवा प्रतियोगिताओं में सफल हुए हैं।

इसी कड़ी में ग्राम पाठशाला के द्वारा गौतम बुध नगर के डेल्टा टू सेक्टर में आदर्श कपिल देव लाइब्रेरी का रविवार को उद्घाटन किया गया इस दौरान लाल बहार ने कहा कि उन्होंने पिछले ढाई साल में देश के सात राज्यो में लगभग 500 लाइब्रेरी खुलवा चुके है। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी स्वम् स्थानीय लोगो के द्वारा खोली जाती हैं उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है और उनका लक्ष्य 2027 तक पूरे देश में सभी गांवों और शहरों में लाइब्रेरी खोलने का रखा गया है। जिसको लेकर उनकी टीम लगातार कार्य कर रही है।

पढ़ें  सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में जिले की इन दो छात्राओं ने किया पहला स्थान प्राप्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment