‘क्राइम पेट्रोल’ फेम एक्टर का 35 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

Sanchar Now
2 Min Read

रियलिटी शो स्प्लिट्सविला और क्राइम पेट्रोल से फेमस हुए एक्टर नितिन चौहान की मौत हो गई है. नितिन ने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके साथ काम कर चुके एक्टर्स और फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है. नितिन की फैमिली या फिर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

को-एक्टर्स ने की नितिन के निधन की पुष्टि

नितिन की आखिरी बार स्क्रीन पर 2022 में सब टीवी के डेली सोप तेरा यार हूं मैं में देखा गया था. वहीं इस शो के उनके को-एक्टर्स, सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और उनके पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर ने सुसाइड की है.

क्या नितिन चौहान ने की है सुसाइड? 

विभूति ठाकुर ने दिवंगत एक्टर नितिन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस,  माई डियर, मैं वास्तव में हैरान और दुखी हूं. काश तुम्हारे पास सभी परेशानियों का सामना करने की ताकत होती. काश तुम अपने शरीर की तरह मानसिक रूप से भी मजबूत होते,” अभिनेता सुदीप साहिर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने को-एक्टर को श्रद्धांजलि दी और लिखा, “रेस्ट इन पीस दोस्त.”

नितिन चौहान ने जीता था रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’

बता दें कि नितिन चौहान को रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद फेम मिला था. अभिनेता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे, और एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 5, जिंदगी डॉट कॉम और क्राइम पेट्रोल का भी हिस्सा रहे थे. उनके पिता अपने बेटे के शव को लेने के लिए मुंबई पहुंचे हैं. इससे ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. वहीं पुलिस की तरफ से भी इस लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

पढ़ें  राम चरण की 'पेड्डी' का दिल्ली शूट का अहम शेड्यूल पूरा, सेट से आईं तस्वीरें, आपने देखी क्या?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment