दिल्ली के जहांगीरपुरी में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत

Sanchar Now
1 Min Read

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में रविवार की देर रात 10 से 12 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने सी ब्लॉक स्थित एक घर पर कई राउंड गोलियां बरसाईं। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों का पता लगा रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस वारदात में किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। जो इनके संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है।

पढ़ें  पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या का आरोपी गौरव गुप्ता गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment