CRPF जवान ने दो साथियों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दी, 8 जवान घायल

Sanchar Now
2 Min Read

इंफाल: मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने गुरुवार को गोलीबारी कर अपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और 8 अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ कैंप में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई।

जवान ने अपने ही कैंप में अंधाधुंध फायरिंग की

उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोलीबारी की, जिससे एक कांस्टेबल और एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मणिपुर पुलिस ने क्या बताया?

मणिपुर पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आज रात लगभग आठ बजे इंफाल वेस्ट जिले के लामसांग में सीआरपीएफ के एक शिविर में एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें उसके दो साथियों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।” पोस्ट के मुताबिक, “बाद में उस जवान ने भी अपनी सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जवान सीआरपीएफ की एफ-120 बटालियन से था। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।”

घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सीआरपीएफ की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पढ़ें  स्पैडेक्स उपग्रहों के बीच 230 मीटर की दूरी है, हालत सामान्य : ISRO
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment