अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड 14 दिन के लिए फिर बढ़ी, तीन जुलाई को होगी पेशी

Sanchar Now
2 Min Read

प्रयागराजः बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई खलिद अजीम उर्फ अशरफ की 15 अप्रैल को हत्या करने वाले तीनों शूटरों की ज्युडिशयल कस्टडी एक बार फिर बढ़ा दी गयी है. कोर्ट ने तीनों शूटरों की रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है. अब इस मामले की सुनवाई 3 जुलाई को होगी. तीनों आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार को पेशी हुई. जिसके बाद कोर्ट ने तीनों हत्यारों की ज्युडिशयल कस्टडी रिमांड को बढ़ाने का आदेश दिया.

बता दें कि गुजरात के जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली के जेल में बंद अशरफ को दिनदाहड़े उमेश पाल की हत्या के बाद इलाहाबाद कोर्ट में पेशी के लिए दूसरी बार लाया गया था. इसी दौरान 15 अप्रैल की देर शाम अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल कराने के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर गई थी. दोनों का मेडिकल कराकर पुलिस बाहर ला रही थी तभी मीडियाकर्मी सवाल पूछने लगे. इसी दौरान पत्रकार बनकर आए लवलेश तिवारी, शनि सिंह और अरुण मौर्या ने गोली मार दी थी. पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया था और नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया था.

लेकिन नैनी जेल में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद समेत अन्य गुर्गे भी बंद थे. जिस वजह से इन कातिलों की जान के खतरे को देखते हुए उनकी जेल बदलकर प्रतापगढ़ जेल भेज दिया गया था. जिसके बाद से मंगलवार को कोर्ट में वीसी के जरिये हुई सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट के जज दिनेश कुमार गौतम ने एक बार फिर न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है. इसके साथ ही अगली सुनवाई के लिए सुनवाई 3 जुलाई तय की है.

पढ़ें  UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें- कब-कब होगी परीक्षा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment