साइबर क्राइम। डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी ठगी करने वाला शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

Sanchar Now। नोएडा में साइबर क्राइम के द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर साइबर ठग को थाना साइबर क्राइम पुलिस नोएडा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के पास फोन/व्हाट्सएप कॉल करके स्वयं को ट्राई विभाग का कर्मचारी बताता है और उनके खिलाफ अश्लील वीडियो प्रसारित किए जाने के नाम पर पुलिस स्टेशन मुंबई में एफआईआर दर्ज होना बताता है। जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट होने और उनके परिवार में बच्चों को अगवा कर लेने का भय दिखाकर उनके साथ लाखों रुपए की ठगी करता है। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर 59 लाख 54 हजार रुपयों की धोखाधड़ी ठगी करने वाले साइबर ठग नई दिल्ली के संगम विहार निवासी शिवचरण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नोएडा के साइबर थाने पर पीड़ित के द्वारा उसके साथ ठगी होने की शिकायत पुलिस को दी गई। इसके बाद साइबर थाना नोएडा द्वारा लोकल इंटेलीजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को सुपरनोवा बिल्डिंग के पास नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने मोबाइल को साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त किए गए रुपए को विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए अपने साथी इंदौर निवासी आकाश जैन को ₹25000 किराए पर देता था। आरोपी शिवचरण की आकाश जैन से दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इसके बाद इस तरह के मोबाइल को किराए पर देकर काफी कमीशन कमाए गया। इस तरह की कमाई के बाद आरोपी रुपयों को मौज मस्ती में खर्च करता था। साइबर थाना क्राइम पुलिस द्वारा अब तक पीड़ित के 3 लाख 15 हजार रुपयों को वापस कराया जा चुका है बाकी रुपयों को वापस करने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में आपसी विवाद में पति ने सर पर रॉड मारकर की पत्नी की हत्या, पति फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment