दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित सहित 25 सभासदों ने ली शपथ

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। नगर निकाय चुनाव के बाद शनिवार को गौतम बुध नगर की एकमात्र नगरपालिका दादरी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दादरी नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 25 सभासदों ने शपथ ली। इस दौरान दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष गीता पंडित और 25 वार्डो से जीते हुए सभी सभासदों को दादरी एसडीएम आलोक कुमार गुप्ता ने शपथ दिलाई।

दरअसल, गौतम बुध नगर की दादरी नगर पालिका पर हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गीता पंडित लगातार तीसरी बार विजय हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अयूब मलिक को हराकर तीसरी बार जीत हासिल की है। शनिवार को दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित सहित 25 वादों से निर्वाचित हुए सभासद होने शपथ ली।

शनिवार को दादरी रेलवे रोड स्थित वृंदावन गार्डन में दादरी नगर पालिका के लिए नगर अध्यक्ष व सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दादरी उप जिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने पहले दादरी नगर पालिका की तीसरी बार अध्यक्ष बनी गीता पंडित को शपथ दिलाई उसके बाद दादरी के 25 वार्ड से जीते सभासदों को शपथ दिलाई। सभी ने संविधान के अनुसार निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि दादरी की जनता ने फिर से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित को भारी मतों से जीता का इतिहास रचा है। उस के लिए उन्होंने नगर की जनता का आभार व्यक्त किया और कहां की दादरी विधायक तेजपाल नागर व दादरी चेयर पर्सन गीता पंडित दोनों मिलकर एक और एक 11 के बराबर हो गए हैं। 10 साल के काम को जनता ने वोट दिया और विजय की आहुति का सम्मान भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गीता पंडित को जिताने में जग भूषण गर्ग का विशेष सहयोग रहा है भूषण गर्म ने 33 वर्षों से भाजपा का झंडा उठाए हुए हैं पार्टी उनका सम्मान करती रहेगी। जग भूषण गर्ग ने पार्टी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर चुनाव से अपना नाम पीछे हटा लिया था। उन्होंने कहा कि योगी हमारा नेता है देश का मान सम्मान जिसने विश्व में बढ़ाया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में लगातार विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और दादरी चेयरमैन आपका है अब दादरी का चौमुखी विकास होना निश्चित है।

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे के पास दर्दनाक हादसा, गलगोटिया विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग कर रहे दो छात्रों की मौत

वही गीता पंडित ने जनता का धन्यवाद दिया और सभी सभासदों का आभार किया और 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है यह संकल्प भी लिया। इसके साथ ही दादरी विधायक तेजपाल नागर ने शपथ समारोह में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। दादरी चेयरमैन व सभी सभासदों को बधाई दी और दादरी की जनता का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, नगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, नीरज शर्मा, विशाल भारद्वाज, जतन लाल गर्ग औरजग भूषण गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment