शराब के लिए नहीं दिए रुपए, दबंगों ने दलित युवक के दोनों कान काटे

Sanchar Now
2 Min Read

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शराब पीने के लिए गुंडा टैक्स न देने पर दबंगों ने एक दलित को मारपीट कर उसके दोनों कान ही काट दिए। घटना को अंजाम देने के बाद उससे हजारों रुपये लूटकर दबंग लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की एफआईआर भी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में हुई वारदात लेकर दलित परिवार दहश में है। सैदपुर गांव निवासी चरन दास पुत्र घसीराम अपने घर से मंदिर जा रहा था, तभी गांव के बाहर रास्ते में गांव के ही फुक्कन, और संदीप ने उसे रोककर गाली गलौच की। शराब पीने के लिए इन दबंगों ने चरन दास से गुंडा टैक्स मांगा। मना करने पर उसे जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं दलित को पकड़कर घसीटते मोक्ष धाम की तरफ ले जाया गया, जहां उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अपने पैसे छुड़ाने के लिए चरन दास दबंगों से भिड़ गया तो दबंगों ने चाकू से उसके दोनों कान ही काट डाले। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दबंग मौके से धमकी देते भाग गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर रूप से घायल चरन दास को दोनों कटे कान समेत कोतवाली लेकर पहुंचे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा लिखा गया है।

पढ़ें  बहू पर गंदी नजर... पत्नी से हैवान‍ियत, आधी रात में क‍िसने खेला खूनी खेल

झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया

खून से लथपथ चरन दास को राठ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉ. अखिलेश ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है। राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर गांव के ही फुक्कन और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment