यूपी में आ रहा ‘दाना’ तूफान; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर सिस्टम

Sanchar Now
2 Min Read

अंडमान द्वीप के पास सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ दो दिन बा यूपी में बनारस समेत पूर्वांचल में आंधी-पानी की वजह बन सकता है। मौसम विभाग ने 24 एवं 25 अक्तूबर को चमक-गरज के साथ बारिश या धूलभरी आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है। 25 अक्टूबर के बाद यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

दीपावली त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ के 24 अक्तूबर की सुबह ओडिसा-प. बंगाल के बीच समुद्री तट तक पहुंचने की संभावना है। उसका असर उत्तर प्रदेश के बनारस और आसपास भी दिख सका है।

वहीं, इधर दो दिनों से धूप में तेजी और दिन के तापमान में वृद्धि से भी मौसम में बदलाव का संकेत है। वैसे, रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात में सिहरन महसूस हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 और रात का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था।

विक्षोभ भी समय से पहले

मौसम विज्ञानी का कहना है कि इस बार पहला पश्चिमी विक्षोभ अक्टूबर के शुरू में ही आ गया। यह सामान्य तौर पर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक आते थे। वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव बराबर हो रहा है। यह सिलसिला 15 नवंबर तक चलेगा। पर रात की सर्दी बनी रहेगी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक दिन के तापमान में भी कमी आएगी। चक्रवातों का असर पड़ेगा। पर उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहेगा।

पढ़ें  'जमानत में आपराधिक इतिहास नजरअंदाज नहीं कर सकते', HC खार‍िज की गैंगस्टर एक्ट के आरोपी इमरान की जमानत अर्जी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment