दिल्ली के लोधी कॉलोनी में फुटपाथ पर मिला व्यक्ति का शव, नशे का आदी था शख्स

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित खन्ना मार्केट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. सुबह-सुबह शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले पर दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे थाना लोधी कॉलोनी में खन्ना मार्केट के पास फुटपाथ पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली. लोधी कॉलोनी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान की. मृतक की पहचान शिवा के नाम से हुई और वह मेहरचंद मार्केट के हरिजन कैंप का निवासी है.

डीसीपी ने बताया कि मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया. मृतक के हाथ पैर और सर के पिछले हिस्से में चोट थी. शव को मोर्चरी में ले जाया गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. डीसीपी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और पिछले कई वर्षों से मृतक नशे का सेवन कर रहा था. मृतक पर लोधी कॉलोनी थाने में पहले से 8 मामले दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

तेज रफ्तार से मौत: दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना इलाके में तेज रफ्तार से हुई मौत के मामले में दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे फतेहपुर बेरी में एक टैक्सी कैब के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वहां पता चला कि जब ट्रक ड्राइवर पंक्चर टायर बदल रहा था तो एक तेज रफ्तार टैक्सी ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान लोधी निवासी राम प्रकाश के रूप में हुई.

पढ़ें  अरविंद केजरीवाल को नहीं मिलेगी राहत! ईडी के बाद सीबीआई रिमांड के लिए कर सकती है कोर्ट का रूख

दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने की पुलिस टीम ने आरोपी कैब चालक पर आईपीसी की धारा 279/304 ए के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी कैब चालक की पहचान गोपाल नारायण के रूप में हुई है, जो पालम कॉलोनी राजनगर का निवासी है. पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार कैब ड्राइवर की आंख लगने से यह हादसा हुआ है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment