IIT कानपुर में पंखे से लटका मिला रिसर्च स्कॉलर का शव, 2 दिन पहले घर से लौटी थी

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आईआईटी कानून के रिचर्स स्टाफ मेंबर डॉ. पल्लवी चिक्का का हॉस्टल में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पल्लवी का शव पंखे से लटका मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। डॉक्टर पल्लवी की उम्र 35 साल थी। वह आईआईटी कानपुर के बायो साइंस और बायो इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी थीं। वह उड़ीसा की रहने वाली बताई जा रही हैं। उनका शव मिलने से आईआईटी कानपुर में हड़कंप मच गया है।

सामने आया IIT का बयान

डॉक्टर पल्लवी की मौत को लेकर IIT का बयान सामने आया है। संस्थान ने कहा, ‘आईआईटी कानपुर गहरे दुख के साथ, संस्थान के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य, डॉ पल्लवी चिल्का के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करता है। एक होनहार युवा शोधकर्ता, डॉ चिल्का, अपने पोस्टडॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान में शामिल हुईं। वह 19 दिसंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गईं।

पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने मौत के कारण की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया। संस्थान मौत का संभावित कारण निर्धारित करने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। डॉ चिल्का के निधन से संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा शोधकर्ता खो दिया।’

पढ़ें  महराजगंज में भाजपा नेता मामले में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, कोतवाल समेत 14 लाइन हाजिर, 5 निलंबित
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment