मेरठ में विजिलेंस टीम पर जानलेवा हमला; पुलिस कांस्टेबल का सिर फटा, बिजली काटने पहुंची थी टीम

Sanchar Now
1 Min Read

कंकरखेड़ा के सिंधावली गांव में बकाया ज्यादा होने पर बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर पिता-पुत्र ने पथराव कर दिया। सिर में फरसा मारकर विजिलेंस के हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विजिलेंस की टीम सिंधावली गांव में सतीश के घर पर बिजली कनेक्शन काटने गई थी। कनेक्शन काटते समय सतीश व उसके बेटे राजन ने विजिलेंस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका विजिलेंस टीम ने विरोध किया। आरोप है कि गुस्साए पिता-पुत्र ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने विजिलेंस में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के सिर पर फरसे से हमला कर दिया। सिर में फरसा लगने से हेड कांस्टेबल राहुल लहूलुहान हो गए। हेड कांस्टेबल को लहूलुहान देखकर विजिलेंस टीम में हड़कंप मच गया।

विजिलेंस टीम ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पढ़ें  यूपी के रायबरेली में बड़ा हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment