Noida News: अंडा बनाने में देरी हुई तो भड़के पुलिसवाले, दुकान में कर दी तोड़फोड़, चौकी प्रभारी समेत 3 निलंबित

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां अंडा खिलाने में देरी हुई तो चौकी प्रभारी, दारोगा और कांस्टेबल इतना नाराज हो गए कि उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ मचा दी. तीनों पुलिसकर्मियों ने पूरी दुकान को तहस नहस कर दिया. जब यह मामला पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आया तो चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए.

यह घटना थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि सोरखा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का अंडे खाने का मन हुआ तो उन्होंने दारोगा आवेश मलिक और कांस्टेबल मानवेंद्र कुमार के साथ एक अंडा रेहड़ी पर पहुंच गए.

चौकी प्रभारी, दरोगा और कांस्टेबल ने अंडे की दुकान में की तोड़फोड़

तीनों दुकानदार से जल्द से जल्द 10 अंडे खिलाने को कहा. पुलिसकर्मियों को देख दुकानदार अंडा बनाने में लग गया. 10 अंडे बनने में जरा समय लगा तो चौकी प्रभारी को गुस्सा आ गया. फिर क्या था तीनों ने तोड़फोड़ मचा दी.

पुलिस कमिश्नर ने तीनों को किया सस्पेंड, विभागीय जांच के दिए आदेश

अंडा दुकानदार ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब यह मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो कमिश्नर ने जांच बैठा दी. इसके बाद डीसीपी नोएडा ने तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया और तीनों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में घरेलू विवाद में पति-पत्नी की हत्या और आत्महत्या
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment