शराब घोटाला मामला: 12 जुलाई को वर्चुअल मोड से कोर्ट में पेश होंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Sanchar Now
1 Min Read

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में ईडी द्वारा दायर सातवें पूरक आरोपपत्र पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया। इस दौरान अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पेशी का समन जारी किया।

राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आरोपपत्र पर संज्ञान लिया और केजरीवाल को 12 जुलाई के लिए पेशी का समन जारी किया। अदालत ने आरोपित विनोद चौहान और आशीष माथुर के खिलाफ ईडी के आठ पूरक आरोपपत्र पर भी संज्ञान लिया। ईडी ने पूरक आरोपपत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) का नाम लिया है।

केजरीवाल को घोटाला का बताया मुख्य साजिशकर्ता

केजरीवाल आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी को 21 मार्च को यहां उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल आबकारी घोटाले के सरगना और मुख्य साजिशकर्ता थे और इसके लिए परोक्ष रूप से जिम्मेदार थे।

पढ़ें  यूपी में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की बढ़ाई गई छुट्टी, अब सीधे इस तारीख को खुलेंगे स्कूल- ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment