दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दबोचे दो गांजा तस्कर

Sanchar Now
1 Min Read

थाना बादलपुर पुलिस ने दो गांजा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2 किलो गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम बादलपुर गांव के पास की सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी।

चोरी से भाग रहे थे गांजा तस्कर

इस दौरान बादलपुर की तरफ से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने जांच के लिए रोका।  पुलिस ने देर रात घूमने का कारण पूछा तो दोनों युवक सकपका गए। संदेह के आधार पर उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अनीश पुत्र जान मोहम्मद वह रियाजुल पुत्र नजरू निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ बताया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गांजे की बिक्री में संलिप्त हैं।

पढ़ें  नमो भारत ट्रेन रूट पर गुरुग्राम टू ग्रेटर नोएडा तक बाधा बन रहे मकान-दुकानें टूटेंगे, 286 परिवार होंगे प्रभावित
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment