सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Sanchar Now
4 Min Read

प्रदेश सरकार बिसरख सीएचसी में एफआरयू की तर्ज पर दे सुविधाएं

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में तमाम सोसाइटी और सेक्टर बसने के साथ पहले से ही गांव की जनसंख्या कई लाख को पार कर चुकी है। लेकिन वहां पर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख ही है जहां पर सुविधाएं न के बराबर है। उन सुविधाओं को बढ़ाते हुए सीएचसी बिसरख को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफ आर यू यूनिट) बनाने की मांग की गई है। गौतम बुध नगर विकास समिति ने स्थानीय विधायक और सांसद से यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

गौतम बुध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगभग 5 लाख से अधिक आबादी है लेकिन यहां के निवासियों के पास सरकारी चिकित्सालय के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसरख ही है परंतु इस सीएससी केंद्र यहां पर सुविधाएं बहुत कम है।

यदि सरकार द्वारा इस केंद्र को एफ यू आर यूनिट (फर्स्ट रेफरल यूनिट) बना दिया जाए तो यहां के नागरिकों को अत्यधिक सुविधाएं मिलेंगे जैसे विशेष डॉक्टर, सर्जन, ब्लड बैंक एवं आकस्मिक स्थिति के लिए 24 घंटे सुविधाएं यहां पर उपलब्ध होंगे। अभी इन सुविधाओं के अभाव में यहां के नागरिकों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है जहां पर इलाज कराना बहुत महंगा हो गया है।

उन्होंने कहा कि सीएचसी बिसरख के पास इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है लेकिन सुविधाओं की कमी है यदि यहा अच्छी सुविधाएं मिल जाए तो नागरिकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। समिति के द्वारा इसकी मांग उच्चतर स्तर पर की जाएगी साथ ही सीएससी बिसरख में स्त्री रोग विशेषज्ञ की भी तुरंत आवश्यकता है क्योंकि पहले यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ थी लेकिन जब से उनका ट्रांसफर हुआ है तब से यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है।

पढ़ें  निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

शनिवार को गौतम बुध नगर विकास समिति ने सीएचसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सचिन कुमार मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने हॉस्पिटल में सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। डॉ सचिन कुमार ने बताया कि इस सीएचसी केंद्र में सभी मरीजों के लिए बैड ऑक्सीजन व्यवस्था के साथ उपलब्ध है। लगभग 50 बैड एवं छोटे बच्चों के लिए वैक्सीनेशन, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन तथा ओपीडी की सुविधाएं सोमवार से शनिवार गर्मियों में सुबह 8:00 से 2:00 तक चलती है।

समिति के सदस्यों अनूप कुमार सोनी और हिमांशु राजपूत ने बताया कि अभी अस्पताल में एक्सरे अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच की सुविधाएं नहीं है हम लोग सीएसआर और जनता की मदद से अपने आसपास के सरकारी अस्पतालों की स्थिति मिलकर सुधार सकते हैं हम सुविधाओं को बेहतर बना सकते हैं। अस्पतालों में छोटे बच्चों के जन्म से लगने वाले टीके करण की अच्छी व्यवस्था है हमारा प्रयास है कि यह सरकारी सुविधाओं के लिए जनमानस को जागरूक किया जाना अति आवश्यक है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि वह जल्द ही स्थानीय विधायक और सांसद से मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में सुविधाएं बढ़ाने की मांग करेंगे ताकि यहां पर सरकारी सुविधाएं बढ़ाई जा सके और इतनी बड़ी आबादी को सरकारी चिकित्सा सुविधाओं के नाम पर लोगों को सुविधाएं मिल सके।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment