घने कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक, घने कोहरे ने लोगों की बढ़ाई मुश्किले

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। नोएडा ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। सर्दियों से पहले कोहरे की दस्तक से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हेडलाइट जलाकर भी लोगों को काफी धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। बुधवार को घने कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

दरअसल, नवंबर के दूसरे सप्ताह में बुधवार को घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। हाईवे पर लाइट जलाने के बाद भी गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। देर रात से छाया कोहरा अभी तक नहीं छटा है उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक जाकर कोहरे का प्रभाव हल्का होगा।

घने कमरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल कम हो गई है इससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे, एन एच 91 सहित नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पर कोहरे के चलते सुबह से ही वाहन चालक हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते दिखाई दे रहे हैं। घने कोहरे के चलते काफी सतर्कता के साथ हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलाने को चालक मजबूर है। रोजाना सफर करने वाले कामकाजी लोगों को दफ्तर और अपने संस्थानों में देर से पहुंचने को विवश होना पड़ रहा है।

शर्दियों के पहले कोहरे के चलते जहां रफ्तार पर ब्रेक लग गया है वही इस कोहरे की धुंध को छटने में दोपहर तक का समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां अभी तक दिन में तापमान काफी ज्यादा था मगर अब कोहरे के कारण तापमान में भी कमी होने की उम्मीद है। कल से शुरू हुई शादियों के सीजन के चलते भी सड़को पर आवागमन ज्यादा बढ़ गया है ऐसे में कोहरे के कारण लोगों की दिक्कते काफी बढ़ गई है। ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे पर हादसा का खतरा भी मंडराने लगा है।

पढ़ें  शर्मनाक - चोरी के शक में युवकों से मारपीट कर गुप्तांगों पर लगाया मिर्च पाउडर, वीडियो वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment