ग्रेटर नोएडा। जिम्स हॉस्पिटल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स मैं बृहस्पतिवार को आठवा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया इस समारोह में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए इसके साथ ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल नागर भी शामिल हुए इस दौरान डिप्टी सीएम ने जिम्स का निरीक्षण किया।

दरअसल, बुधवार को जिम्स हॉस्पिटल में आठवा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया इस समारोह में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए इस दौरान उन्होंने बीएसएल लैब का शुभारंभ किया डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि इस हॉस्पिटल का इतना प्रचार प्रसार किया जाए कि प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज जाए ही नहीं प्राइवेट हॉस्पिटलों में गरीबों का शोषण होता है इसीलिए यहां पर अच्छी सेवाएं दी जाए ताकि मरीज यहीं पर हैं।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बेहतर चिकित्सा संस्थान बनाने के लिए वह साथ मिलकर काम करेंगे। हालांकि कुछ टेक्निकल फॉल्ट बिल्डिंग में भी है उसपर कार्यवाही की जा रही है। चिकित्सा संस्थान को और बेहतर बनाया जाएगा इसके लिए निर्देशक जो भी प्रस्ताव भेजेंगे उसको हर संभव पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में जिम्स ने अच्छा कार्य किया है सामान्य दिनों में भी ओपीडी अच्छी चल रही है। इस संस्थान का इतना प्रचार प्रसार किया जाए कि कोई भी प्राइवेट हॉस्पिटल में जाए ही ना सभी मरीजों को अच्छी सुविधाएं दी जाए जिसे सर्वाधिक मरीज आपके पास आए और उन्हें अच्छी उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं मिले।

प्राइवेट हॉस्पिटल में लोगों का होता है शोषण

जिम्स पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटलों में सामान्यतः लोगों का शोषण होता है। सभी लोग इतने धनवान नहीं है कि वह गंभीर रोगों के लिए प्राइवेट हॉस्पिटलों में ज्यादा धनराशि दे सकें इसलिए जिम्स को यह अवसर है कि वह गरीब पीड़ितों की सेवा कर सके। इसके लिए हम सबको मिलकर व प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बेहतर योजना बनानी चाहिए।

पढ़ें  बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में असीम संभावनाएं - ईशा शर्मा

सेना के जवानों को मिलेंगी निशुल्क चिकित्सा सुविधा

जिम्स हॉस्पिटल में आठवें स्थापना दिवस के मौके पर संस्थान व सेना के जवानों बीच एमओयू साइन किया गया। जिसके द्वारा सैनिकों को यहां पर निशुल्क सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर बृजेश पाठक ने कहा कि मुझे इस बात से बहुत प्रसंता हुई है कि भारतीय सेना के जवानों के लिए यहा निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करार हुआ है जो रिटायर्ड हमारे भारतीय सेना के जवान होंगे उन्हें यहां निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। आगे हम ऐसी ही व्यवस्था पूरे प्रदेश में करना चाहते हैं जिससे हमारे केंद्र सरकार के कर्मचारी हमारी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

जिम्स से करार के लिए सेना का जताया आभार

जिम्स हॉस्पिटल और सेना के बीच निशुल्क उपचार के लिए करार हुआ इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि जिम्स बहुत अच्छा काम कर रही है सेना के लिए भी अच्छा काम कर रही है इसके लिए सैनिकों को भी बधाई जिन्होंने हॉस्पिटल पर विश्वास जताते हुए हमारे साथ करार किया है। हमारा यह दायित्व बनता है कि हम इस विश्वास को बरकरार रखें और सेना के जवानों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

कानपुर की घटना पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले कि कानपुर की घटना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है विपक्षी लगातार राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं लेकिन किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment