ढाबा संचालक की बेखौफ दबंगों ने गुंडई दिखाते हुए की मारपीट घटना सीसीटीवी में कैद

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ढाबे में 2 दबंगों ने संचालक सहित लोगों के साथ जमकर मारपीट की। ढाबे में रखे सारे सामान के साथ भी जमकर तोड़फोड़ की। दबंगों के द्वारा की गई मारपीट की घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनोंदबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन की तलाश की जा रही है।

दरअसल, ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर ढाबे में कुछ दबंग शराब पीने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन ढाबा संचालक ने उसके लिए मना कर दिया। यही बात दबंग लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने ढाबा संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने मारपीट के दौरान ढाबे में रखे हुए सामान में भी जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट की पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा में दबंगों के द्वारा ढाबे में किए गए उत्पाद और ढाबा संचालक को पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना रविवार रात की है थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में देवीलाल ढाबा चलाता है। ढाबे पर दो युवक आए और शराब पीने के लिए दबाव बनाने लगे जिसको लेकर ढाबा संचालक ने मना कर दिया और उसके बाद विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इकोटेक तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवीलाल की दुकान पर सामान खरीदने बबली व उसके साथी आए थे। सामान खरीदने को लेकर उनमें विवाद हो गया। विवाद में बबली व उसके साथी ने देवीलाल और उसके एक अन्य साथी के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की जिसमें देवीलाल को चोटें आई हैं। जिसे पुलिस के द्वारा मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है पीड़ित की तहरीर पर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें  Greater noida मालगाड़ी पर खड़े होकर स्टंट करते दो युवको का वीडियो वायरल, देखे वायरल वीडियो

ईकोटेक 3 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि देवीलाल के ढाबे पर दबंगों के द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आया है। मारपीट करने वाले एक दबंग की पहचान बबली और उसके साथी के रूप में हुई हैं पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment