कॉपीराइट केस में धनुष की जीत, नयनतारा को झटका, एक्टर के खिलाफ नेटफ्लिक्स की याचिका खारिज

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली. साउथ स्टार धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा के बीच कॉपीराइट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच मद्रास हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई थी. यह मुकदमा फिल्म की 3 सेकेंड की क्लिप के उपयोग से संबंधित है, जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया था और नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल किया गया.

पिछले साल नवंबर में धनुष ने नयनतारा, उनके पति विग्नेश शिवन और उनकी प्रोडक्शन कंपनी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक सिविल मुकदमा दायर किया था. इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि मेकर्स ने नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ में धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सीन्स इस्तेमाल किए गए हैं.

धनुष की कंपनी ने दायर की याचिका

धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबर फिल्म्स प्राइवेट ने भी हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें मुंबई स्थित लॉस गाटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी के खिलाफ मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी गई, जो भारत में नेटफ्लिक्स के कॉन्टेंट इन्वेस्टमेंट का काम संभालती है. यह कानूनी कार्रवाई धनुष की पहले की चेतावनी के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री से सीन को 24 घंटे के भीतर नहीं हटाया गया, तो वह कानूनी कदम उठाएंगे.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि पिछले साल 16 नवंबर को नयनतारा ने 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजने के लिए धनुष की कड़ी आलोचना की थी. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ की मेकिंग के दौरान उन्होंने 2015 की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सीन उपयोग करने के लिए धनुष से अनुमति मांगी थी. हालांकि, धनुष ने उनकी इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और सेट के बीटीएस फुटेज को उपयोग करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया.

पढ़ें  जो जय शाह बोलेगा... पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बेतुका बयान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment