‘धोनी के मन में ‘चोर’ है वो…’, इस पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल, कहा कुछ ऐसा जो फैन्स को नहीं आएगा पसंद

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान इन दिनों में चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक 5 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में पठान टीम इंडिया से खुद को ड्रॉप किए जाने के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में इरफान कहते हैं कि,’मेरी आदत किसी के कमरे में हुक्का लगाने या फालतू की बातें करने की नहीं है। कभी-कभी नहीं बोलना ही अच्छा होता है। एक खिलाड़ी का काम मैदान पर प्रदर्शन करना है और मेरा ध्यान उसी पर था।’

इरफान ने इस वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर हुक्का वाली बात को धोनी से जोड़ दिया गया। बता दें कि साल 2012 में इरफान पठान टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए, लेकिन उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर कर दिया गया और फिर वे वापसी नहीं कर पाए। जिस समय इरफान को ड्रॉप किया गया उस दौरान टीम के कप्तान धोनी थे। ऐसे में उन पर आरोप लगते रहे हैं कि इरफान को टीम से बाहर करने में उनका भी हाथ है।

युवराज सिंह के पिता ने दी धोनी पर प्रतिक्रिया

इरफान पठान के इस वायरल वीडियो पर अब युवराज सिंह के पिता योगराज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब योगराज सिंह ने धोनी पर निशाना साधा है। इससे पहले भी योगराज सिंह ने बेटे युवराज, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग को टीम इंडिया से बाहर करने के लिए धोनी को कसूरवार बताया है।

पढ़ें  मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवॉर्ड पाने के बाद मैदान पर वापसी का एलान किया, बोले- मैं पूरी तरह से...

पठान वाले मामले पर योगराज ने ‘इनसाइड स्पोर्ट’ से बात करते हुए कहा, ‘यह सिर्फ इरफान पठान के बारे में नहीं है। आप देखिए गौतम गंभीर भी इस बारे में बात करते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने भी खुलकर कहा था। हरभजन सिंह ने बताया कि उन्हें कैसे एक मक्खी की तरह टीम से बाहर कर दिया गया। आपको इस बात की जांच करनी चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। धोनी इसका जवाब नहीं देना चाहते हैं और जो जवाब नहीं देना चाहता, उसका जमीर दोषी होता है।’ योगराज सिंह धोनी को लेकर यहां तक कह दिया कि उन्होंने टीम इंडिया को बर्बाद किया है। धोनी के अलावा योगराज सिंह ने कपिल देव और बिशन सिंह बेदी पर भी कई बार निशाना साधते हुए खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप लगा चुके हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment