क्या मौनी अवास्या पर प्रकाश राज ने महाकुंभ में लगाई थी पवित्र डुबकी? वायरल हुई फोटो तो भड़के एक्टर, दर्ज करा दी शिकायत

Sanchar Now
2 Min Read

मुंबई: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड में एक्टिव एक्टर प्रकाश राज अपनी उस तस्वीर को देखकर आगबबूला हो गये हैं, जिसमें वह कुंभ में स्नान करते दिख रहे हैं. बता दें, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का मेला लगा हुआ है. ऐसे में एआई के जरिए लोग दिग्गज हस्तियों की महाकुंभ में स्नान करने की एडिटिंग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अब प्रकाश राज ने अपनी इस तस्वीर पर आपत्ति जताई है और ऐसा करने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

प्रकाश राज का हुआ पारा हाई

एक्टर ने अपनी उस वायरल तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वह कुंभ में स्नान करते दिख रहे हैं. इस तस्वीर में प्रकाश राज ने इस तस्वीर को फैलाने वालों पर भी करारा तंज कसा है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं प्रकाश राज नदी में हाथ जोड़े अराधना करते दिख रहे हैं. प्रकाश ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा है कि यह बड़ी शर्म की बात है. वहीं, ऐसा करने वाले के खिलाफ एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और साथ कहा है कि अब इसके परिणाम का सामना करने के लिए तैयार रहें. बता दें, कुंभ में कई बॉलीवुड स्टार्स स्नान कर चुके हैं, जिसमें हेमा मालिनी, अनुपम खेर, अदा शर्मा, गुरू रंधावा और शंकर महादेवन का नाम शामिल हैं.

प्रकाश राज का वर्कफ्रंट

बता दें, प्रकाश राज हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. अपने बयानों के चलते एक्टर को ट्रोल भी होना पड़ता है. प्रकाश राज फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव रहते हैं. प्रकाश राज को पिछली बार बघीरा (कन्नड़) में देखा गया था. अब वह रेट्रो, जन नायगण, दे कॉल हिम ओजी, फादर, बिग पिक्चर, मिरेकल, सथुरंगा वेट्टई 2, गुढ़ाचारी 2, पेन आदिमई इल्लई, अग्नी सिरागुगुल, तत्वमसी, उमा महेश्वरम और नांगू वजही सालई में नजर आएंगे.

पढ़ें  Sunny Deol की Gadar 2 से डर गए रणबीर कपूर? अब अगस्त में रिलीज नहीं होगी Animal, जानें क्या है नई रिलीज डेट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment