108 मीटर का हवाई फायर, दिनेश कार्तिक ने मारा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, छत से टकराई बॉल

Sanchar Now
2 Min Read

सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बहुत कुछ देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच में छक्कों की आंधी आई, रनों की बारिश हुई और रिकॉर्ड्स का अंबार लग गया। इसी आरसीबी वर्सेस एसआरएच में दिनेश कार्तिक के बल्ले से आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का देखने को मिला। गेंद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम  के बाहर ही चली गई।

दरअसल, एसआरएच के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा। इस छक्के की दूसरी 108 मीटर थी, जो इस सीजन लगे छक्कों से दो मीटर दूर जाकर गिरा। इसी स्टेडियम में इसी सीजन में 106-106 मीटर के तीन छक्के लग चुके हैं। यहां तक कि बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हेनरिक क्लासेन ने भी 106 मीटर का छक्का जड़ा था, लेकिन दिनेश कार्तिक ने 108 मीटर का छक्का ठोका।

38 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टी नटराजन की गेंद को स्टेडियम के बाहर दे मारा। टी नटराजन एसआरएच की ओर से 16वां ओवर फेंकने के लिए आए थे। आरसीबी को जीत के लिए 5 ओवर में 100 रन बनाने थे। ऐसे में दिनेश कार्तिक के पास हिटिंग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं थी। टी नटराजन की पहली गेंद को कार्तिक ने क्रीज में डीप जाकर मिड विकेट के ऊपर से खेला। देखें वीडियो

कार्तिक को इस शॉट में इतनी टाइमिंग और पावर मिली की गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत के ऊपर चली गई। आमतौर पर इस स्टेडियम में सामने की ओर से काफी छक्के टिन के ऊपर लगते हैं, लेकिन पहली बार किसी बल्लेबाज ने ऑन साइड में इतना लंबा छक्का मारा। कार्तिक ने जहां इस सीजन 108 मीटर, जबकि हेनरिक क्लासेन, वेंकटेश अय्यर और निकोलस पूरन ने इसी मैदान पर इसी सीजन में 106 मीटर के छक्के जड़े हैं।

पढ़ें  12 साल बाद वानखेड़े में श्रीलंका से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया, क्या वर्ल्ड कप में दोहराएगी इतिहास?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment