बहू पर गंदी नजर… पत्नी से हैवान‍ियत, आधी रात में क‍िसने खेला खूनी खेल

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई एक हत्या के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया है कि शख्स की हत्या उसकी ही पत्नी ने ही कराई है. वह मृतक पर शक करती थी और इसी वजह से उसने सुपारी देकर अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मृतक अपने बेटे की बहू पर गंदी नजर रखता था. आरोपी महिला को शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं. इसी वजह से उसने सुपारी दी और अपने पति की हत्या करवा दी. ये मामला थानाक्षेत्र के साहबगंज का है. 14 अगस्त की रात तेजेंद्र अपने घर के बाहर सो रहा था. उसी वक्त कुछ बदमाश आए और उसपर हमला कर दिया. तेजेंद्र पर कुल्हाड़ी से वार किया गया और गला कटने से उसकी वहीं पर मौत हो गई.

पत्नी मिथिलेश का कबूलनामा

पुलिस को सुबह इस बारे में जानकारी मिली. जिसके बाज जांच पड़ताल की गई. मृतक की पत्नी पर शक हुआ तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ करनी शुरू कर दी. जिसके बाद मिथिलेश ने सारी सच्चाई सामने रख दी और बताया कि उसे शक था कि उसके पति और बेटे की बहू के बीच अवैध संबंध हैं. इसी वजह से उसने तेजेंद्र की सुपारी दी थी.

बदायूं के एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने जानकारी दी है कि पत्नी मिथिलेश ने ही पति तेंजेंद्र की सुपारी देकर हत्या कराई है. उसे बहू के साथ अवैध संबंध का शक था. पुलिस उन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. इसके साथ ही बहू से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है. क्या बहू के साथ ससुर के अवैध संबंध थे इसके बारे में पता किया जा रहा है.

पढ़ें  Chamoli Accident: नैनीताल हाईवे पर खाई में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment