दिल्ली के होटल में चल रहा था ‘गंदा काम’, 5 लड़कियों सहित 6 लोग गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

न्यू ईयर और क्रिसमस से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने प्राइवेट होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 5 लड़किया शामिल है। ये होटल एयरोसिटी में स्थित है जहां शनिवार रात छापा मारा गया था। बताया जा रहा है कि तीन महिलाओं को होटल के कमरे से जबकि 2 को बाहर से पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक दलाल भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को एक प्राइवेट होटल में देह व्यापार चलाए जाने का इनपुट मिला था। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया और छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया। इसके बाद उनमें से एक पुलिस कर्मी ने ग्राहक बनकर दलाल से संपर्क किया और होटल के कमरे में पहुंच गया। इसके बाद उसके पीछे-पीछे तीन टीमें होटल पहुंच गई और पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।

कैसे चलाते थे सेक्स रैकेट?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रैकेट चलाने वाले सोशल मीडिया के जरिए ग्राहक ढूंढते थे और उन्हें लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे। इसके अलावा एक रेट लिस्ट भी तैयार की गई थी जिसमें एक घंटे से लेकर पूरी रात तक के चार्ज लिखे होते थे। इसके बाद ग्राहक लड़की की तस्वीर चुनकर यूपीआई के जरिए पेमेंट करता था और होटल के कर्मचारियों को बिना कुछ कहे अंदर चला जाता था। पुलिस ने होटल के अधिकारियों को नोटिस भेज कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। पुलिस फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये रैकेट कब से चल रहा था और होटल अधिकारियों को इसे बारे  में जानकारी थी या नहीं।

पढ़ें  सिर में चोट, फट गया फेफड़ा..तड़पा-तड़पा कर इलेक्ट्रीशियन की हत्या; शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांप गए
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment