निर्माण कार्य के ठेके को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, गोली लगने से एक घायल, दस आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के मायचा गांव में एक निर्माण कार्य के ठेके को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद गाली गलौज और फिर कई राउंड फायरिंग की गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से घटना में शामिल दस आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईकोटेक 11 में प्रथम पक्ष के सुमित भाटी के द्वारा कंपनी में निर्माण कार्य के ठेके को लेकर दूसरे पक्ष से विशाल सहित अन्य लोगों में विवाद हो गया। आपस में दोनों पक्ष में विवाद में गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई और फिर फायरिंग की गई। दादरी पुलिस ने सूचना के बाद सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दादरी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मायचा गांव में निर्माण के कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इस घटना में मायचा गांव निवासी राहुल गोली लगने से घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मायचा गांव निवासी सुमित भाटी, सोनू भाटी, अनुज, नीरज भाटी, रकम सिंह, नवीन भाटी, विशाल भाटी, पप्पू उर्फ श्याम सिंह, जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी सुधीर बिधूड़ी और बादलपुर थाना क्षेत्र के अछेजा गांव निवासी गौरव नागर के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को दादरी पुलिस ने इकोटेक 11 में कंपनी नंबर 80 के पास से गिरफ्तार किया है।

पढ़ें  गाजियाबाद में रोडरेज की घटना, दबिश देने गई नोएडा पुलिस को ग्रामीणों ने पीटा

दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ, धारा 7 सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पप्पू उर्फ श्याम सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गई एक पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस को मदरसन कंपनी के पास से बरामद कर लिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment