जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक आज जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय, बिसरख (ग्रेटर नोएडा) पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की जबकि संचालन महासचिव एवं संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने किया।  बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि पिछले तीन माह से चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के सभी लक्ष्य पूरे कर लिए गए हैं। ब्लॉक, नगर और मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन तथा मंडल नामकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके लिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति का असली संघर्ष चुनावी मैदान में बूथ स्तर पर होता है। अब बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर दिया जाएगा और बीमार बूथों को स्वस्थ करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस माह के भीतर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

“चुनावी संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार”

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय से निर्देशित कार्यक्रमों, स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन और मजबूत संगठन संरचना के माध्यम से हम चुनावी संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह ऐतिहासिक राजनीतिक संघर्ष है और प्रत्येक कार्यकर्ता को नींव का पत्थर मानते हुए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट ने की संगठन की सराहना

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट दुष्यंत नागर ने कहा कि जिला संगठन वर्तमान में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मंडल और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा हो चुका है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे स्थानीय मुद्दों पर अधिक से अधिक आवाज़ बुलंद करें और शासन-प्रशासन को लगातार सचेत करते रहें।

पढ़ें  नोएडा पुलिस ने कुख्यात बदमाश रवि काना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में किया मुकदमा दर्ज, मॉल की पार्किंग में लड़की से गैंगरेप का आरोप, 3 गिरफ्तार
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, चरण सिंह, रिज़वान चौधरी, किशन शर्मा, गौतम सिंह, धर्म सिंह, रमा नैयर, देवेश चौधरी, कपिल भाटी, कैलाश बंसल, पुनीत मावी, दयानंद नागर, हरेन्द शर्मा, सचिन शर्मा, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, अरविंद रेक्सवाल, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, धर्मवीर प्रधान, अक्षय कोरी, चंद्रशेखर वर्मा, गौरव वसिष्ठ, इंद्रेश कुमार, धीरे सिंह, सचिन भाटी, ओमकार राणा, यश भाटी, मेहर चंद, गौरव लोहिया, जयवीर सिंह एडवोकेट, पवन भाटी एडवोकेट, संदीप भाटी, अंकित लोहिया, प्रिंस भाटी, सौरभ चेची, सुमित अत्री, हरकेश चौधरी, अजय अत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment