जिले में निर्धन वर्ग को कानूनी सहायता के लिए मोबाइल वैन को जिला न्यायाधीश ने किया रवाना

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। जिला न्यायाधीश गौतम बुध नगर अवनीश सक्सेना के द्वारा मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर दीवानी न्यायालय परिसर सूरजपुर से रवाना किया गया। मोबाइल वैन गलगोटिया विश्वविद्यालय विधिक सहायता केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के निर्धन वर्ग को निशुल्क विधिक (कानूनी) सेवा, विधिक सहायता एवं विधिक जागरूकता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित किया गया है।।

दरअसल, मंगलवार को जनपद गौतम बुध नगर के न्यायाधीश अवनीश सक्सेना के द्वारा न्यायालय परिसर सूरजपुर से हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया गया। यह वैन गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही इस वर्ग को उसके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

मोबाइल वैन के माध्यम से जनपद गौतम बुद्ध नगर के ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए रवाना किया गया है जहां पर निर्धनता के कारण न्याय पाने से लोग वंचित रह जाते हैं ऐसे वर्ग को न्याय दिलाने के लिए मोबाइल वैन जनपद गौतम बुध नगर में भ्रमण करेगी।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अवनीश अवस्थी, जिला जज प्रथम प्रदीप कुमार, अपर जिला जज / जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी रणविजय प्रताप सिंह के साथ गलगोटिया विश्वविद्यालय के विधि विभाग की से मीता डीन और विधि विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की स्थापना निशुल्क न्याय दिलाने के लिए की गई है। इसके अंतर्गत सेक्टर, सोसाइटी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानूनी मदद की जानकारी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। गौतम बुद्ध नगर में इसका कार्यालय जिला न्यायालय गौतम बुध नगर परिसर में स्थित है। इस प्राधिकरण के द्वारा जिले में लगभग ढाई सौ पराविधिक स्वयंसेवको की नियुक्ति की गई है और जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं का एक पैनल भी बनाया गया है। इसके साथ ही 15100 राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति संपर्क कर निशुल्क कानूनी सहायता ले सके। स्वयंसेवकों और अधिवक्ताओं का पैनल धन के अभाव में न्याय से वंचित लोगों की निशुल्क सहायता करता है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शादी समारोह में दुल्हन के पिता के दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment