एक्ट्रेस Divya Seth पर टूटा दुखों का पहाड़, 24 साल की उम्र में बेटी का हुआ निधन

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या सेठ पर दुखों का पहाड़ टूटा है. एक्ट्रेस की बेटी मिहिका शाह का सोमवार के दिन निधन हो गया. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है एक्ट्रेस की बेटी की मौत बुखार और दौरे के चलते मौत हुई है.

एक्ट्रेस ने खुद दी बेटी के निधन की जानकारी

दिव्या सेठ ने अपने इकलौती बेटे के निधन की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है. यहां अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, बहुत दुखी मन से बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी मिहिका अब हमारे बीच नहीं रहीं. 5 अगस्त 2024 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस नोट पर दिव्या और उनके पति के साइन भी नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार मिहिका लंबे समय से बीमार थीं.

वहीं दिव्या की इस पोस्ट से ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी हैरान हो गए हैं. अब हर की एक्ट्रेस को कमेंट के जरिए सांत्वना दे रहा है. मिहिका के निधन से दिव्या का पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है. बात करें दिव्या सेठ के एक्टिंग करियर की तो एक्ट्रेस ने अभी तक कई शानदार हिंदी फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखाया है. एक्ट्रेस जब वी मेट के अलावा दिल धड़कने दो, आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं. वहीं फिल्मों के साथ वो बनेगी अपनी बात और देख भाई देख जैसे पॉपुलर टीवी शोज का भी हिस्सा रही चुकी हैं.

पढ़ें  '6-7 साल में गर्लफ्रेंड से ऊब जाते हैं सलमान खान', जब एक्टर पर बरसी थीं सोमी अली, वीडियो वायरल

बता दें कि दिव्या सेठ हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रही सुषमा सेठ की बेटी हैं. सुषमा सेठ को कल हो ना हो और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment