स्वर्ण पदक विजेता वंतिका से मिल डॉक्टर महेश शर्मा ने दिया आशीर्वाद

Sanchar Now
1 Min Read

हंगरी में हुई शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली नोएडा की बेटी वंतिका पर नोएडावासियों को नाज है। वंतिका की इस जीत ने देश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेक्टर-27 की निवासी वंतिका अग्रवाल हाल ही में शतरंज हंगरी ओलंपियार्ड में स्वर्ण पदक जीतकर आई है। इस बिटियां ने इस क्षेत्र का गौरव व मान बढ़ाया है।

डॉ. महेश शर्मा ने दी जीत की शुभकामनाएं

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने वंतिका के आवास पर जाकर जीत की शुभकामनाएं एवं पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी एवं खेल में उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया साथ में उनकी माता श्रीमती सविता अग्रवाल एवं पिता आशीष अग्रवाल एवं दादा-दादी को भी बधाई दी। वंतिका अग्रवाल के छोटे भाई भी शतरंज के अच्छे खिलाड़ी है। क्षेत्र की जनता भी इस पदक विजेता को आशीर्वाद एवं बधाई दे रहे हैं।

पढ़ें  किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, तीन अफसरों की कमेटी का किया गठन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment