बादलपुर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू, गांव को जीरो वेस्ट बनाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण की पहल

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बादलपुर को जीरो वेस्ट एवं आत्मनिर्भर गांव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। प्राधिकरण फीडबैक फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्य को करा रहा है। प्राधिकरण से उपलब्ध कराए गए वाहन के जरिए अब घर-घर से नियमित रूप से कचरा एकत्र किया जाएगा, जिससे खुले में कचरा फेंकने की समस्या समाप्त होगी और गांव की स्वच्छता एवं साफ-सफाई में सुधार होगा। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग और फीडबैक फाउंडेशन की बैठक की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि गांव से एकत्र किए गए सूखे कचरे (ड्राई वेस्ट) को गांव के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में सेग्रिगेट कर उसे रीसाइकिल किया जाएगा, जिससे कचरे की मात्रा कम होगी और कचरे से उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे।

बादलपुर को जीरो वेस्ट गांव बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इसके लिए फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के तरीके समझाए गए तथा स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। यह पहल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, फीडबैक फाउंडेशन और ग्रामवासियों के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह प्रयास न केवल बादलपुर की स्वच्छता एवं पर्यावरण सुधार के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आसपास के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल है। इससे ग्रेटर नोएडा को और अधिक स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में मदद मिलेगी।

पढ़ें  नोएडा की खौफनाक मर्डर मिस्ट्री सुलझी: अवैध संबंध, ब्लैकमेल और ‘बेटियों से अनैतिक कार्य’ की धमकी बनी महिला की सिर-कटी लाश की हत्या की वजह, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment