गाजियाबाद में डबल मर्डर, भाभी-भतीजी का दुपट्टे से घोंटा गला; क्यों हैवान बना देवर?

Sanchar Now
1 Min Read

गाजियाबाद में सोमवार (18 नवंबर) को सनसनीखेज घटना हो गई। भाभी से झगड़ा हुआ तो देवर ने खौफनाक कदम उठाया। भाभी और मासूम भतीजी को गला घोंटकर मार डाला। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। घटना थाना वेव सिटी क्षेत्र के गांव बम्हेटा की है। महिला के पति ने अपने छोटे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि देवर की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण का खुलासा होगा।

कहासुनी होने पर घोंट दिया गला 

बम्हेटा गांव निवासी बुरहान काम पर गया था। उसकी पत्नी परवीन (30 साल) अपनी 3 माह की बेटी आफिया को गोद में लेकर घर के आंगन में बैठी थी। महिला का देवर जीशान (24) घर आया। किसी बात को लेकर देवर जीशान और भाभी परवीन में कहासुनी हो गई। देवर ने दुपट्टे से भाभी परवीन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद भतीजी का भी उसी दुपट्टे से गला घोंट दिया। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पढ़ें  नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना रेप नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पलटा 18 साल पुराना फैसला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment