गौतम बुद्ध विश्विद्यालय के महाकरुणा दिवस के मुख्य वक्ता होंगे डॉ करण सिंह

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर (जीबीयू) में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर्स सोसाइटीज एंड फ्यूचर प्वाइंट के सहयोग से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार 15 फरवरी शाम 4 बजे से होगा। जिसमे भिक्षु संघसेना करूणा के महत्व पर संबोधित करेगें और अनिल कुमार जैन डायरेक्टर स्वागत भाषण देगें।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 15 फ़रवरी को होने वाले महाकरुणा दिवस के मुख्य वक्ता डॉ करण सिंह होंगे। डॉ. करण सिंह असाधारण धैर्य, दृढ़ संकल्प, उपलब्धियों और विद्वता के व्यक्ति हैं। बहुआयामी व्यक्तित्व वाले दूरदर्शी राजनेता, डॉ. कर्ण सिंह न केवल एक महान परोपकारी, लेखक और संगीतकार हैं, बल्कि एक प्रसिद्ध कवि और लेखक भी हैं।

डॉ सिंह को समकालीन विवेकानंद या यूं कहें कि एक सनातन विद्वान के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने वेदांत दर्शन पर व्यापक रूप से लिखा है, जिसे उन्होंने चार वेदों और 12 प्रमुख उपनिषदों में उनकी व्याख्या को शामिल करने वाले दर्शन के एक निकाय के रूप में परिभाषित किया। उदार रुचि के साथ एक उत्सुक पाठक होने के साथ साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, पश्चिमी साहित्य और सभ्यता का गहरा ज्ञान भी रखते हैं।

कार्यक्रम में राजनेता, आध्यात्मिक नेता, विद्वान और अन्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इनमें डॉ करण सिंह, अभिजीत हलदार डीजी, आईबीसी, आचार्य लोकेश मुनि, डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी, गोस्वामी सुशील मुनि, डॉ आर, के, सिन्हा, कुलपति शामिल हैं।

पढ़ें  दनकौर की सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के लिए भटक रहे मरीज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment