सड़क पर घसीटा फिर चप्पल से पीटा, प्रेमी-प्रेमिका को मिलवाने की खौफनाक सजा

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के झांसी में भीड़ ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक युवक को जंजीरों से बांध कर घसीटा। चप्पलों से पीट कर उसका जुलूस निकला। उन्हें शक था कि डॉक्टर के रूप में काम कर रहा यह युवक मोहल्ले के युवाओं-युवतियों को बैठने का अड्डा मुहैया कराता है। पिटाई-जुलूस और मारपीट में घायल युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मोहल्ला शिवगंज निवासी ओम प्रकाश आर्य रतौसा तिगैला पर क्लीनिक चलाता है। बीते रविवार को वह अपने घर पर था। एक युवक और युवती दवा के लिए सलाह लेने आए। इसी बीच कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। भीड़ नरेंद्र को रास्ते में घसीटकर हाथ ठेला पर बैठा ले गई।

जंजीर से हाथ-पैर बांधे। चप्पलों से पीटा। दूर तक घसीटा भी गया। कुछ लोगों ने उसे किसी तरह छुड़ाया। यह मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि दवा लेने आई युवती के परिजन व अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज मारपीट की। बांधकर घसीटने लगे, जिससे काफी जगह चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मंगलवार को तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर शख्स ने खुद को लगाई फांसी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment