नशे में धुत नोएडा की महिला ने सुरक्षा गार्ड का कॉलर पकड़ा, उस पर बॉयफ्रेंड के लिए जासूसी करने का लगाया आरोप

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्रता करती नजर आ रही है। महिला के व्यवहार को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने शराब पी हुई है। वीडियो किसी सोसाइटी का बताया जा रहा है। महिला गार्ड पर उसकी जासूसी करने का आरोप लगा रही है।

‘मुझे नहीं मिलता एक भी रुपया’

वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, महिला गार्ड से कहती है, ‘पैसा देता है न तेरेको, पैसे देता है न तेरेको डेली।’ सुरक्षा कर्मी कहता दिख रहा है कि मुझे कोई भी रुपया नहीं देता है। महिला का आरोप है कि गार्ड उसके ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर उस पर नजर रखता है, जिसके बदले उसे पैसे मिलते हैं।

एक युवती महिला को रोक रही

वीडियो में महिला सुरक्षीकर्मी का कॉलर पकड़ती दिखाई दे रही है। वीडियो में एक युवती भी नजर आ रही है, जो महिला को सुरक्षाकर्मी से अभद्रता करने से रोक रही है वह उससे कहती है कि, दीक्षा रहने दे। इससे लग रहा है कि महिला का नाम दीक्षा है।

महिला ने सुरक्षाकर्मी के सिर पर लगा कैप भी हटा कर फेंक दिया। वीडियो में आसपास लोग भी दिख रहे हैं।

पढ़ें  किराए पर थार लेकर गर्लफ्रेंड से जा रहा था मिलने, कई गाड़ियों से टकराई युवक की कार; तीन घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment