बेरहम बाप: बीवी से हुआ झगड़ा तो मासूम बेटी को उतार दिया मौत के घाट

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेवर थाने में बीती रात शुक्रवार, 26 मई को एक पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद‌ के दौरान पिता इतना बेरहम हो गया कि उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीबी के मायके जाने के कारण बेटी का गला घोंटा

पुलिस के अनुसार जेवर थाना के रन्हेरा गांव निवासी दीपक पुत्र बांकेलाल अपनी पत्नी से विवाद करता था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी और इस बात से वह गुस्से में था। इसी बात पर आरोपी पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं दीपक को अपने बेटी की हत्या करता देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी दीपक के घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची मरी हुई पड़ी है। जिसके बाद पड़ोसियों ने बच्ची की मां और आरोपी के पत्नी गायत्री को इस घटना की सूचना फोन पर दी। जिसके बाद उसकी पत्नी गायत्री अपने परिजनों के साथ पहुंची। मृतका के मामा ने पुलिस में आरोपी दीपक के खिलाफ बच्ची की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया है। साथ ही बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। इस मामले पर आगे वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र बांकेलाल मूल रूप से गांव रन्हेरा का निवासी है। वर्तमान में आरोपी दीपक
10 वर्ष से अपनी पत्नी गायत्री व तीन बेटियां और एक बेटा के साथ जेवर के सल्यान नई बस्ती में रह रहा था। उसमें और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद रहता था। बीती रात शुक्रवार को पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया की पहले तो दीपक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी और पिटाई से नाराज होकर पत्नी अपने सभी बच्चों को घर पर छोड़ कर अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाते ही उसकी डेढ़ साल की बच्ची इंदू रोने लगी और पत्नी के मायके जाने के बाद दीपक गुस्से से आग-बबूला था ऐसे में बच्ची को रोता देख दीपक ने मासूम बच्ची को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।।

पढ़ें  नोएडा में गाड़ियों की आवाजाही के बीच अचानक धंसा सड़क का 15 फीट हिस्सा, सामने आया वीडियो
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment