शाह रुख खान की ‘डंकी’ को मिली थोड़ी राहत, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Sanchar Now
4 Min Read

शाहरुख खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि फिल्म को प्रभास की ‘सालार’ के साथ भी टफ कंप्टीशन करना पड़ रहा है. वहीं कमाई के मामले में ‘सालार’ ‘डंकी’ से काफी आगे हैं. बावजूद इसके किंग खान की ये फिल्म भी दर्शकों के दिलों को छू रही है.चलिए यहां जानते हैं  ‘डंकी’ ने रिलीज के 12वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘डंकी’ ने रिलीज के 12वें दिन कितनी कमाई की?

शाहरुख खान की ‘डंकी’ एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि ये फिल्म कमाई के मामले में शाहरुख खान की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ से काफी पीछे हैं लेकिन फिर भी ये 200 करोड़ के आंकड़े को छूने से इंचभर दूर रह गई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘डंकी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 160.22 करोड़ का कलेक्शन किया है.

हालांकि दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई और इसने दूसरे शुक्रवार को महज 7 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली. जहां दूसरे शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं  31 दिसंबर 2023 को यानी की रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने भारत में डबल डिजिट में यानी 11.5 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के सेकंड मंडे 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘डंकी’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 196.97 करोड़ रुपये हो गई है.
पढ़ें  फिर एक्शन करते नजर आएंगे मोहित रैना, 'द फ्रीलांसर-द कन्क्लूजन' की रिलीज डेट का एलान

‘डंकी’ ने दुनियाभर में कितनी की कमाई?

शाहरुख खान की ‘डंकी’ पूरी दुनिया में जलवा दिखा रही है. फिल्म को वर्ल्डवाइड काफी पसंद किया जा रहा है और इसी के साथ ओवरसीज में इस फिल्म पर नोटों की बरसात हो रही है. ‘डंकी’ के 11 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा शेयर किये गए आंकड़ों के मुताबिक ‘डंकी’ ने 380.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म ग्लोबली 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने से बस अब इंचभर दूर रह गई है.

‘डंकी’ की क्या है कहानी?

‘डंकी’ चार दोस्तों मनु, सुखी, बुग्गू और बल्ली की दिल छू लेने वाली कहानी है, जो बेहतर जीवन के लिए लंदन में बसने का सपना देखते हैं, लेकिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उन्हें एक कठिन लेकिन जीवन बदलने वाली यात्रा करनी पड़ती है. ‘डंकी’ में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. डंकी को JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया गया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment