ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों में झगड़ा, जमकर हुई मारपीट, एक-दूसरे पर चलाया चप्पू

Sanchar Now
3 Min Read

ऋषिकेश। सोशल मीडिया पर पर्यटक और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की लोकेशन ब्रह्मपुरी बतायी जा रही है। राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैदल से वार करते दिखाई दे रहे हैं। लड़ाई के दौरान एक पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए गंगा में कूदता  हुआ भी दिखाई दिया।

इस दौरान दूसरा गाइड उस पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाता है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी मामले की शिकायत उनके पास आई ही नहीं है।

दरअसल देश में ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचते हैं। ये पर्यटक यहां मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। राफ्ट संचालक पर्यटकों को अपने वाहनों से राफ्टिंग प्वाइंट तक पहुंचाते हैं। मार्च से लेकर जून तक राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है। इसके चलते आए दिन पर्यटकों और गाइडों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।

बताया जा रहा है कि गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद का असली कारण गो प्रो कैमरा है। दरअसल इस कैमरे के जरिये राफ्टिंग के दौरान गंगा की लहरों और उसके रोमांच को शूट किया जा सकता है। गाइड पर्यटकों से इस कैमरे से वीडियो शूट करने की एवज में मनमाने पैसे वसूलते हैं, लेकिन पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग के दौरान इस कैमरे के संचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि राफ्टिंग गाइड इसके बावजूद पर्यटकों को गो-प्रो कैमरा से वीडियो बनाने के लिए सौदा करते हैं। बताया जा रहा है कि जो पर्यटक शूट करने से इनकार कर देता है गाइड उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते हैं और कई बार बात मारपीट तक पहुंच जाती है।

पढ़ें  पेट्रोल की बोतल लेकर राजभवन के बाहर पहुंचे कोविड कर्मचारी, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पकड़कर लाई थाने
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment