यूपी के कई शहरों में आए भूकंप के झटके, लोगों को दहशत में डाला

Sanchar Now
2 Min Read

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में शुक्रवार रात 11:35 पर भूकंप के झटके आने से पूरी धरती हिलने लगी। 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार इसकी तीव्रता 6.4 की थी, जो काफी ज्यादा है। मेरठ में सुपरटेक सोसायटी में भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकल गए।

मेरठ, बागपत, एनसीआर, मुजफ्फरनगर और शामली व सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बड़े झटके लोगों ने महसूस किए, जिससे हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए। हालांकि भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।

देहात क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे तो कुछ जाग रहे थे, ऐसे में भूकंप का आभास होते ही लोग नींद से जाग गए तो वहीं इमारतों और घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे।

ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर भागे

भूकंप की दहशत ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में ज्यादा रही। मोदीपुरम में अंसल टाउन, अंसल कोट्यार्ड, सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी, बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, सुपरटेक ग्रीन विलेज समेत तमाम बड़ी सोसायटी में भूकंप के चलते लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए।

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 जुलाई 2025 : आज सावन कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment