हमीरपुर: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बॉडी पर चोट के निशान… बुजुर्ग भाई-बहन की बेरहमी से हत्या

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में एक घर में चोरी के मकसद से घुसे चोरों द्वारा गृहस्वामी वृद्ध भाई-बहन की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने गुरूवार को दोपहर के समय शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पहले मुंह में ठूस दिया कपड़ा और फिर गला दबाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के पारा गांव में अविवाहित कृष्णदत्त सोनी (70) के साथ उनकी बहन केशकली (62) भी रहती थी, केशकली की तीस साल पहले पति से अनबन हो गयी थी तब से वह अपने भाई कृष्ण दत्त के साथ रह रही थी। कल देर रात बदमाशों ने कृष्ण दत्त के घर में लूटपाट करने के इरादे से घुस गये। ग्रामीणों ने बताया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। भाई-बहन के जाग जाने के बाद बदमाशों ने दोनों के मुंह में कपड़ा ठूस दिया है और गला दबाकर हत्या कर दी है।

दोनों शवों पर चोट के कोई निशान नहीं

गुरुवार को सुवह 11बजे तक कृष्णदत्त के घर से कोई आहट नहीं आयी तो पडोसियों ने छत पर जाकर काफी देर तक आवाजें दी मगर कोई हरकत नहीं हुई। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों शवों के मुंह में कपड़ा ठुसा हुअ था। पुलिस का मानना है कि दोनों शवों पर चोट के कोई निशान नहीं है इसलिये दोनों की गला घोटकर हत्या की गयी है। सूचना मिलते ही डाग स्कावायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है।

पढ़ें  नई संसद की तर्ज पर अब यूपी में भी बनेगा नया विधानभवन, जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment