ग्रेटर नोएडा में घर मे सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर मे सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह होने पर परिजनों को हत्या की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं हत्यारो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के फैसले बुलंद है जिसके बाद वह किसी भी अपराधीक घटना को अंजाम देते हैं और वहां से फरार हो जाते है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र की स्टेलर जीवन सोसायटी के पास बुधवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की ग्रीन बेल्ट में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद हत्यारे वहां से फरार हो गए थे पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया था लेकिन अभी भी हत्यारे पुलिस की पहुंच से दूर है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना कासना पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव सलेमपुर गुर्जर में श्याम सिंह (उम्र 73 वर्ष )की खेत के पास बने अपने घर में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया। मृतक के पुत्र द्वारा जानकारी दी गई की रात के समय वह अपने पिता के पास ही सो रहा था जिसको रात्रि के समय तेज आवाज आई थी। परंतु मृतक के पुत्र द्वारा सुबह के समय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

पढ़ें  सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में जिले की इन दो छात्राओं ने किया पहला स्थान प्राप्त

इस हत्या के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच और जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है। लेकिन सलेमपुर गांव में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के मामले के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग के हत्यारों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment