संचार नाउ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, गौतमबुद्धनगर की पूर्व-निर्धारित तिथि 09 नवम्बर 2025 को संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। निर्धारित अधिकारियों सुशील शर्मा और विवेक चौधरी की देखरेख में संपन्न इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव परिणामों के अनुसार सतीश भाटी एक बार फिर जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
दरअसल, निर्विरोध हुए निर्वाचन में जिला मंत्री पद पर पवन दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र भाटी तथा सहसचिव पद पर अंकुर गौड़ को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन यादव और ऑडिटर पद पर शीतला प्रसाद निर्वाचित घोषित हुए।
चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर लेखपालों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर ब्रजेश विकल, केतकी शर्मा, अतुल सिंह यादव सहित जिले के सभी लेखपाल बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश भाटी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लेखपालों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

