भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने तफ्तीश शुरू की

Sanchar Now
1 Min Read

लखनऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के हजरतगंज स्थित सरकारी फ्लैट पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतक का नाम श्रेष्ठ त्रिपाठी है और उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है. श्रेष्ठ त्रिपाठी विधायक योगेश शुक्ला के मीडिया सेल का काम देखता था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक ने क्यों आत्महत्या की, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह के बारे में पता चलेगा. फिलहाल सुसाइड का मामला लग रहा है.

वहीं, इस मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने बताया कि युवक बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला था. रविवार देर रात विधायक निवास फ्लैट नम्बर 804 में अकेले था. पुलिस ने विधायक आवास के अन्य कर्मचारियों से बात की है. युवक ने रात 11:30 के आसपास फांसी लगाई है. हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पढ़ें  नोएडा में समोसा बनाते समय एलपीजी सिलेंडर फटा, सात लोग झुलसे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment