उत्तराखंड के जाने माने कर्मचारी नेता ठाकुर प्रहलाद सिंह का निधन

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वे करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर के कर्मचारियों में शोक की लहर है।

बता दें कि, वर्ष 2000 में राज्य निर्माण से लेकर वे 2021 तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद बीमारी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

पढ़ें  DAV PG College Dehradun के प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दीवार गिरने से युवती की गई थी जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment