ग्रेटर नोएडा में होगा रोजगार मेले का आयोजन, हजारो युवक युवतियों को मिलेगा रोजगार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को नॉलिज पार्क स्थित लॉयड इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में बीबीए और डिप्लोमा धारक युवक और युवतिया रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी वहां पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद रोजगार मेले में शामिल हुई कंपनियां चयन के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

दरअसल, बेरोजगारो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। ग्रेटर नोएडा में इससे पहले भी कई बार रोजगार मेले का प्रशासन के द्वारा आयोजन किया गया है। शुक्रवार को लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगे जो वहां पर साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो में रोजगार में लिखा आयोजन किया जाएगा। यह मेला लॉयड इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में आयोजित होगा। जिसमें 20 से 25 प्रतिष्ठित बड़ी कंपनियां के प्रतिनिधि उपस्थित होकर रोजगार के लिए साक्षात्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा व बीबीए उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

मनीषा अत्री ने कहा कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिले के युवक युवतियों को 15 दिसंबर 2023 को रोजगार मेले में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान उनको अपने सभी दस्तावेज साथ लेकर रोजगार मेले में शामिल होना होगा। जिसके बाद कंपनियों के प्रतिनिधि वहां पर साक्षात करेंगे और साक्षात्कार के बाद सफल युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

पढ़ें  ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को मिला अवार्ड

ये कंपनियां रोजगार मेले में लेगी हिस्सा

ग्रेटर नोएडा के लॉयड कॉलेज में होने वाले रोजगार मेले में मारुति, सुब्रोस, पेटीएम, जेबीएम, वीवो, कंसंट्रिक्स, सैमसंग, बजाज, योकोहमा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और लावा सहित 20 से 25 कंपनियां शामिल होंगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment